
मणिपुर से ला रहे थे 1.5 करोड़ की मॉर्फीन, बरेली में ANTF के हत्थे चढ़े तीन तस्कर
AajTak
बरेली के सेटेलाइट पुल से 1.5 करोड़ की मॉर्फीन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने यह कार्रवाई की. उनके कब्जे से दो मोबाइल, 520 रुपये बरामद और 715 ग्राम मॉर्फीन बरामद की गई.
यूपी के बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने सेटेलाइट पुल से तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 1.5 करोड़ की मॉर्फीन बरामद की गई है. पूछताछ में पता चला कि वे मणिपुर से मॉर्फीन लाकर यूपी, दिल्ली, मुंबई सप्लाई करते थे. बारादरी पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एएनटीएफ को तस्करों के बारे में सूचना मिली थी. टीम ने घेराबंदी कर ड्रग तस्करों को सेटेलाइट पुल से ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से दो मोबाइल, 520 रुपये बरामद और 715 ग्राम मॉर्फीन बरामद की गई. आरोपियों की पहचान कटरा चांद खा निवासी संचित शर्मा, मोहित मौर्य उर्फ शूटर और जगतपुर निवासी हर्ष गुप्ता उर्फ सुनार के रूप में हुई है.
पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि वे मॉर्फीन को मणिपुर से खरीदकर ट्रेन के जरिए लाते हैं. फिर बाजार में कुछ बंधे हुए ग्राहकों को दिल्ली, मंबई और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं. बारादरी पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
नोएडा में ड्रग सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश
इससे पहले नोएडा पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. यह गैंग नोएडा के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करता था. यह पूरा गैंग ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर लेकर कई प्रकार के नशीले पदार्थ कॉलेज परिसर में पहुंचाता था. पुलिस ने कई ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया. इनमें से कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के छात्र भी हैं. यह कार्रवाई नोएडा के थाना सेक्टर-126 ने की. पुलिस ने बताया कि ड्रग्स की सप्लाई करने वाले 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






