मणिपुर में I.N.D.I.A... चुराचांदपुर में पीड़ितों से मिले विपक्ष के नेता, बीजेपी नेताओं ने घेरा
AajTak
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की टीम मणिपुर पहुंची है. यहां चुराचांदपुर के राहत शिविर में पहुंचकर गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से मुलाकात की. विपक्षी नेता अपने दौरे से मणिपुर की आवाज को देश तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन विपक्षी नेताओं के इस दौरे के बीच सियासी हमले भी तेज हो रहे हैं. बीजेपी ने इस दौरे को दिखावा करार दिया है.
बीजेपी विपक्ष पर राजस्थान में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठा रही है तो वहीं विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है. पिछले आठ दिनों से संसद भी नहीं चल पा रही है. इस बीच आज विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की टीम मणिपुर पहुंची है. यहां चुराचांदपुर के राहत शिविर में पहुंचकर गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से मुलाकात की. विपक्षी नेता अपने दौरे से मणिपुर की आवाज को देश तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन विपक्षी नेताओं के इस दौरे के बीच सियासी हमले भी तेज हो रहे हैं.
हिंसा के बाद लगातार बिगड़े हालात का जमीनी हाल जाने के लिए विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा है. 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर के राहत शिविरों में हिंसा पीड़ितो से मुलाकात कर मौजूदा समय में मणिपुर के हालात पर बात की. इस दौरान सांसदों ने पीड़ित लोगों को दर्द बांटा और अपना घर-बार गंवाने वालों को ढांढस बांधा. विपक्षी दलों का दावा यही है कि इस मुलाकात के जरिए मणिपुर की आवाज को देशतक पहुंचाने की कोशिश है, ताकि सरकार और तेजी से एक्शन ले और शांति बहाली के जरिए मणिपुर के लोगों तक राहत पहुंचे.
दरअसल, संसद में विपक्ष लगातार मणिपुर का मुद्दा उठा रहा है. पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर संसद में लगातार हंगामा हो रहा है. विपक्ष को अब इंतजार है अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का और इस चर्चा से पहले विपक्षी दलों के मणिपुर दौरे ने सियासत को और गरमा दिया है. मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्षी दलों को बीजेपी ने निशाने पर लिया है. बीजेपी बार-बार सवाल कर रही है कि विपक्षी नेता राजस्थान-बंगाल क्यों नहीं जा रहे हैं? संसद में इन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चर्चा से क्यों बच रहे हैं?
मणिपुर से लौटने पर ये संसद नहीं चलने देंगे: अनुराग ठाकुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्यों का मणिपुर दौरा महज दिखावा है. शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि जब पिछली सरकारों में मणिपुर जलता था, तब पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने वाले लोग संसद में एक भी शब्द नहीं बोलते थे. जब मणिपुर महीनों तक बंद रहता था, तब उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला था. जब प्रतिनिधिमंडल मणिपुर से लौटेगा, तो ये संसद को चलने नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से मेरा अनुरोध है कि उसी प्रतिनिधिमंडल को पश्चिम बंगाल में लाया जाए, जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं. क्या कांग्रेस हत्याओं के जरिए जिस तरह से ममता बनर्जी सरकार सत्ता पर काबिज है उसका विरोध करती है? क्या INDIA राजस्थान का दौरा करेगा, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और पश्चिम बंगाल और राजस्थान पर रिपोर्ट सौंपेंगे?

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








