
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने और बढ़ा, हंगामे के बीच राज्यसभा से मिली मंजूरी
AajTak
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मणिपुर में दो समुदायों के बीच विवाद एक न्यायालय के आदेश से पैदा हुआ, जो आरक्षण से जुड़ा हुआ था. जो लोग इसे धार्मिक हिंसा कह रहे हैं, वे गलत हैं. यह विवाद हाईकोर्ट के एक आदेश से उपजा था.
संसद ने आज मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त के बाद 6 महीने के लिए और बढ़ाने संबंधी वैधानिक प्रस्ताव (Statutory Resolution) को मंजूरी दे दी है. ये प्रस्ताव लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका था, जिसे अब राज्यसभा ने भी हंगामे के बीच पारित कर दिया.
राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष संशोधन (Special Intensive Revision- SIR) को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच उपसभापति हरिवंश ने कहा कि यह एक संवैधानिक दायित्व है, जिसे समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना जरूरी है. हम सभी सांसदों को संविधान का पालन करना होता है.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक उपसभापति हरिवंश ने इसके बाद YSRCP सांसद सुभाष चंद्र बोस पिल्ली को बोलने के लिए कहा, लेकिन टीएमपी (TMP) सांसद उनके पास खड़े होकर नारेबाजी करते रहे. इस बीच बीजेडी सांसद मुजीबुल्ला खान ने कहा कि जब मणिपुर में कानून-व्यवस्था बिगड़ी थी, तब अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया गया. अब ओडिशा में भी स्थिति खराब है. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मामले में डबल इंजन सरकार फेल रही. इतने महीनों में राष्ट्रपति शासन के बाद क्या हालात सुधरे? इस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए. बार-बार निर्वाचित सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाना भी सही नहीं है.
वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मणिपुर में दो समुदायों के बीच विवाद एक न्यायालय के आदेश से पैदा हुआ, जो आरक्षण से जुड़ा हुआ था. जो लोग इसे धार्मिक हिंसा कह रहे हैं, वे गलत हैं. यह विवाद हाईकोर्ट के एक आदेश से उपजा था.
नित्यानंद राय ने यह भी बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां वरिष्ठ अधिकारियों, सुरक्षाबलों और नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में व्यापक विकास हुआ है.उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद से अब तक हिंसा की केवल एक घटना रिपोर्ट की गई है. इसके बाद राज्यसभा ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








