
मणिपुर में महिलाओं पर जुल्म के वायरल वीडियो पर पीएम मोदी की दो टूक, SC का सख्त सवाल और सियासी बवाल
AajTak
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे देश में विचलित कर दिया है. इस घटना ने पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी तोड़ दी है, जो मणिपुर हिंसा में पिछले 78 दिन से मौन थे. वहीं विपक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपने निशाने पर कर लिया है. वह पीएम, सीएम और ईरानी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान ले लिया है.
देश की राजधानी दिल्ली से 2500 किलोमीटर दूर हमारे ही एक राज्य मणिपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पूरा देश शर्मसार है. ये वीडियो है 79 दिन से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर का. ये हिंसा और उपद्रव का ऐसा वीडियो है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर ले जाती हुई भीड़ दिख रही है. इन महिलाओं पर जुल्म का ये दृश्य मणिपुर से लेकर दिल्ली तक समूचे भारत को शर्मसार कर रहा है.
ये घटना 4 मई की है, लेकिन इसका वीडियो कल यानी 19 जुलाई को सामने आया है. इस जुल्म का मुख्य आरोपी अब जाकर गिरफ्तार हुआ है. ये वीडियो महिलाओं की स्थिति, समाज की सुरक्षा और हिंसा पर कंट्रोल को लेकर कई सवाल खड़े करता है. महिलाओं के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत को लेकर विपक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार को घेर लिया है. कांग्रेस ने पीएम की चुप्पी और सीएम एन बीरेन सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं. वहीं सियासी बवाल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इधर सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकारों से जवाब मांगा है.
कूकी महिलाओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने 21 जून को FIR दर्ज की थी. जो शिकायत दर्ज की गई है, उसके मुताबिक 4 मई की दोपहर करीब 3 बजे 800-1000 लोग बी. फेनोम गांव में घुस आए थे. उन्होंने गांव में तोड़फोड़ करने, संपत्तियां लूटने के बाद घरों को आग लगा दी थी. इस दौरान पांच लोग खुद को बचाने के लिए जंगल में भाग गए थे. इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं. उनमें 56 वर्षीय एक व्यक्ति, उसका 19 वर्षीय बेटा और 21 वर्षीय बेटी के अलावा 42 वर्षीय और 52 वर्षीय महिलाएं भी शामिल थीं. बाद में पुलिस ने उन्हें जंगल से रेस्क्यू कर लिया था.
पुलिस जब उन्हें अपने साथ लेकर आ रही थी, तभी नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन से दो किमी दूर टूबू के पास भीड़ ने उन्हें रोक लिया था और लोगों को अपने साथ खींच ले गए थे. इस दौरान भीड़ ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. इसके बाद तीनों महिलाओं के कपड़े उतरवा दिए थे. इसके बाद भीड़ में से ही कुछ लोगों ने 21 वर्षीय युवती का गैंगरेप कर दिया था.युवती के छोटे भाई ने जब इसका विरोध किया तो भीड़ ने उसकी भी हत्या कर दी थी. इस बीच एक महिला भाग निकली. हालांकि भीड़ ने बची दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र की सड़क पर घुमाया और एक खेत में ले जाकर छोड़ दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता. मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है. मणिपुर की घटना जो सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली है. पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, यह बात अपनी जगह पर हैं, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है. 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है.
मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें. खासकर हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं. घटना चाहें राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो. इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार में राजनीति से ऊपर उठकर के कानून व्यवस्था महत्व और नारी सम्मान होना चाहिए. मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा. कानून अपनी पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



