
मणिपुर में नई सरकार के गठन के साथ ही चुराचांदपुर में प्रदर्शन, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती
AajTak
मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद चुराचांदपुर के तुइबोंग इलाके में तनाव फैल गया है. कूकी समुदाय के समर्थक तुइबोंग में अलग प्रशासन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को पर लकड़ी-टायर जलाए और सुरक्षाबलों पर पथराव किया.
मणिपुर में नई सरकार के गठन के साथ ही चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग इलाके में एक बार फिर से तनाव फैल गया है. गुरुवार की शाम यहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शनकारियों ने अपनी पुरानी मांग, जो कि अलग प्रशासन की है, को नजरअंदाज किए जाने पर अपनी नाराज़गी जताई.
स्थानीय कूकी समुदाय से जुड़े कई विधायक नई सरकार में शामिल हुए हैं, लेकिन इससे भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से में कोई कमी नहीं आई. उनका आरोप है कि राजनीतिक या प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया और उनकी मांगों को दरकिनार किया गया. इस कारण न केवल विरोध गहरा हुआ, बल्कि इलाके में तनाव का भी माहौल बन गया.
प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को बंद करने के लिए लकड़ी और टायर जलाए, जिससे यातायात ठप हो गया. हालात तब और बिगड़े जब भीड़ ने मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए और व्सिस्टेमेटिक ढंग से भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: युमनाम खेमचंद एंड टीम कैसे मणिपुर को पुराने दौर में वापस ले जा पाएगी?
रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था. हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति को क्षति पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और शांति कायम रखने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं.
तुइबोंग और आसपास के इलाकों में पहले भी अलग प्रशासन को लेकर विरोध होते रहे हैं. नई सरकार के गठन के बाद यह मुद्दा फिर से उभर कर सामने आया है, जिससे चुराचांदपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









