
मणिपुर में अवैध शरणार्थियों की बायोमेट्रिक जांच शुरू, जानें कब तक पूरी होगी प्रक्रिया
AajTak
मणिपुर सरकार ने राज्य में पहचाने गए अवैध अप्रवासियों के बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. संयुक्त सचिव (गृह) पीटर सलाम ने बताया, हमने राज्य में लगभग 2,500 अवैध प्रवासियों की पहचान की है, जिनमें से अधिकांश वर्तमान में तेंगनौपाल और चंदेल जिलों में हैं.
मणिपुर में एक बार फिर सरकार ने म्यांमार से आने वाले शरणार्थियों की पहचान करना शुरू कर दिया है. सरकार राज्य में सभी अवैध म्यांमार अप्रवासियों के बायोमेट्रिक जांच का अभियान चला रही है. एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मणिपुर सरकार ने राज्य में पहचाने गए अवैध अप्रवासियों के बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है.
संयुक्त सचिव (गृह) पीटर सलाम ने बताया, हमने राज्य में लगभग 2,500 अवैध प्रवासियों की पहचान की है, जिनमें से अधिकांश वर्तमान में तेंगनौपाल और चंदेल जिलों में हैं. ये म्यांमार के साथ सीमा साझा करते हैं. सलाम ने कहा, 'राज्य सरकार ने पहले पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन मई में हिंसा भड़कने के बाद यह रुक गई थी.' उन्होंने कहा, 'चुराचांदपुर जिले में गिरफ्तार किए गए अवैध अप्रवासियों को इंफाल पूर्व में फॉरेनर्स डिटेंशन सेंटर और सजीवा जेल में रखा गया है.'
किन-किन जेलों में कितने कैदी सलाम ने कहा, "कुल मिलाकर, 104 कैदी विदेशी हिरासत केंद्र में, 60 सजीवा जेल में और 70 इंफाल जेल में हैं.' अधिकारियों ने कहा, 'सोमवार तक 104 अवैध म्यांमारी कैदियों में से 74 पुरुष, 24 महिलाएं और छह नाबालिग हैं.' सलाम ने कहा, 'बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है क्योंकि हमें भाषा और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.'
सलाम ने कहा, 'अवैध आप्रवासियों द्वारा असहयोग के कारण अधिकारियों को पहले समस्याओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जब उन्हें आश्वासन दिया गया कि उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, तो धीरे-धीरे अवैध आप्रवासियों से संपर्क किया जा सका.' सलाम ने कहा, 'उन्हें मतदान करने से रोकने के लिए उनका विवरण भारत चुनाव आयोग और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को भेजा जाएगा.'
सितंबर तक अभियान को पूरा करने का लक्ष्य सलाम ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य गृह विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अधिकारी राज्य पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों को बायोमेट्रिक विवरण एकत्र करने में सहायता कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'अभियान गंभीरता से चलाया जा रहा है और इसे सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. अगर हिंसा नहीं होती तो हम और अधिक अवैध प्रवासियों की पहचान कर लेते."
पिछले हफ्ते, राज्य सरकार ने कहा था कि 301 बच्चों सहित कम से कम 718 म्यांमार नागरिकों ने अवैध रूप से पूर्वोत्तर राज्य में प्रवेश किया है. गृह विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत-म्यांमार सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स द्वारा 22 और 23 जुलाई को चंदेल जिले में अवैध घुसपैठ की सूचना दी गई थी. मणिपुर म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. चिन समुदाय के लोग जो मणिपुर के कुकी के साथ जातीय संबंध साझा करते हैं, म्यांमार की ओर रहते हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







