
मणिपुर: दिनदहाड़े कॉलेज से किडनैप छात्र को पुलिस ने बचाया, हथियारों के साथ 8 किडनैपर गिरफ्तार
AajTak
डीएम कॉलेज के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल से छात्र का शुक्रवार (8 दिसंबर) दोपहर दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया था. इंफाल पश्चिम के एसपी शिवाकांत सिंह ने बताया कि किडनैपिंग की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और छात्र का पता लगाने और उसे छुड़ाने के लिए इंफाल पश्चिम जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.
मणिपुर की राजधानी इंफाल में डीएम कॉलेज ऑफ साइंस के किडनैप हुए छात्र को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है. पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई पुलिस स्टेशन के युमनाम हुइड्रोम गांव में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आठ कथित किडनैपर्स को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है.
दअसल, शुक्रवार (8 दिसंबर) दोपहर दिनदहाड़े डीएम कॉलेज के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल से छात्र का किडनैप कर लिया गया था. इंफाल पश्चिम के एसपी शिवाकांत सिंह ने बताया कि किडनैपिंग की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और छात्र का पता लगाने और उसे छुड़ाने के लिए इंफाल पश्चिम जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.
एसपी शिवकांत ने बताया कि इंफाल पुलिस स्टेशन को 8 दिसंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे डीएम कॉलेज ऑफ साइंस न्यू बॉयज हॉस्टल से 22 साल के एक छात्र लेशराम चिंगलेन सिंह के किडनैपिंग की शिकायत मिली थी. किडनैपर्स ने छात्र के माता-पिता से उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर उनके बेटे का शव मिलेगा.
सूचना के आधार पर पुलिस ने तमाम स्थानों पर छापेमारी करते हुए आज शनिवार तड़के 2 बजे पुलिस की टीम ने वांगोई थाने क्षेत्र के युमनाम हुइड्रोम माखा लीकाई में छापा मारा. यहां किडनैप किए गए छात्र को 63 वर्षीय असेम चाओबा के घर से चार संदिग्ध किडनैपर्स के साथ बरामद किया गया. इसके अलावा दो वाहनों के पास से अन्य चार संदिग्ध किडनैपर्स को भी मौके से बरामद किया गया.
किडनैपर्स की पहचान ख्वायरकपम राजेन सिंह, सुखम जेम्स सिंह, मोइरांगथेम अमरजीत सिंह, ताओरेम रोहित सिंह, कायेनपाइबम हेमजीत सिंह, संदम रोमेन सिंह, खगेम्बम दयानंद सिंह और सरुंगबाम उमानंद के रूप में हुई है. इन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि किडनैपर्स केसीपी (पीडब्ल्यूजी) समूहों के हैं और वे लामयांबा खुमान के तहत काम कर रहे हैं. इनके कब्जे से दो राइफल, एक पिस्टल और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






