
मणिपुर टू मुंबई... भारत जोड़ो के बाद अब 6200 किमी की भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस भारत न्याय यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. इस यात्रा का रूट पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र की राजधानी मुुंबई तक होगा. इस यात्रा में कांग्रेस 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी. कांग्रेस इस यात्रा में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है.
14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी यात्रा
कांग्रेस की ये यात्रा पहले की तरह पूरी पैदल नहीं होगी. इस मेगा यात्रा में बस का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनके जरिए 14 राज्यों के 85 जिलों का कवर किया जाएगा. 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में कांग्रेस जिन राज्यों को कवर करेगी, उनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. इस यात्रा में अधिकतम लोगों तक पहुंचने वाली बस होगी. इसके अलावा यात्रा में शामिल नेता समय-समय पर कुछ देर तक पैदल भी चलेंगे.
क्या थी भारत जोड़ो यात्रा?
कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. 7 सितंबर, 2022 को शुरू हुई ये यात्रा करीब 5 महीने चली. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के नेता राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चले थे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










