
मणिपुर के 150 छात्रों ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में लिया एडमिशन: केजरीवाल
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि देश में हर जगह लड़ाई और नफरत चल रही है. मणिपुर के बारे में सोचकर दुख होता है. आज, हमने एक छोटा सा प्रयास किया है. मणिपुर के 150 से अधिक बच्चों को बिना स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिया गया है.
हिंसा प्रभावित मणिपुर के 150 छात्रों को दिल्ली सरकार के स्कूलों में नामांकित किया गया है और उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद करने के प्रयास किये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यहां छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए, केजरीवाल ने मणिपुर की स्थिति पर दुख व्यक्त किया.
केजरीवाल ने कहा कि देश में हर जगह लड़ाई और नफरत चल रही है. मणिपुर के बारे में सोचकर दुख होता है. आज, हमने एक छोटा सा प्रयास किया है. मणिपुर के 150 से अधिक बच्चों को बिना स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिया गया है.
उन्होंने कहा, 'इन बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है और उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं.' मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया में नंबर एक बनने के लिए इसके नागरिकों को एक परिवार की तरह रहना होगा.
केजरीवाल ने देश में नकारात्मकता के माहौल के बीच सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, 'अगर हम आपस में लड़ेंगे तो भारत प्रगति नहीं करेगा. अगर हम मिलकर काम करेंगे तो कोई भी ताकत भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनने से नहीं रोक सकती.'
गौरतलब है कि मणिपुर में तीन मई से जारी जातीय हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की जान गई है.
दिल्ली में आई बाढ़ का जिक्र सीएम ने दिल्ली में हाल में आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की मदद से दिल्ली सरकार और लोगों ने मिलकर इस प्राकृतिक आपदा का सामना किया. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने मणिपुर में हुई घटनाओं पर दुख जताया.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









