
मणिपुर: इंफाल एयरपोर्ट के एयर स्पेस में नजर आया संदिग्ध UAV, तीन घंटे तक उड़ानों पर असर
AajTak
मणिपुर के इंफाल में वीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर स्पेस में रविवार को एक यूएवी नजर आने से हड़कंप मच गया. दोपहर करीब 2.30 बजे नजर आए इस यूएवी के बाद फ्लाइट्स की लैडिंग और टेक ऑफ रोक दिया गया. फिलहाल, यूएवी के बारे में जांच की जा रही है.
मणिपुर में जारी हिंसक गतिविधियों के बीच अब राजधानी इंफाल के एयरपोर्ट के पास अनमैन्ड एरियल व्हीकल (Unmanned aerial vehicle) देखा गया है. इंफाल एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 2.30 बजे अचानक दिखे UAV के बाद हंगामा मच गया. इसके बाद इंफाल एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं.
इंफाल के जिस एयरपोर्ट पर UAV देखा गया, उसका नाम वीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है. सूत्रों के मुताबिक इंफाल से आने-जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया और कुछ उड़ानें इंफाल हवाई क्षेत्र से वापस लौट गईं, जिन्हें दूसरे गंतव्यों की तरफ मोड़ दिया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि UAV एक ड्रोन हो सकता है.
25 मिनट तक लैंडिंग से रोकी गई फ्लाइट
बताया जा रहा है कि कोलकाता से एक फ्लाइट इंफाल में लैंड होने वाली थी, लेकिन उसे यह कहकर रोक दिया गया कि सुरक्षा एजेंसियों से अनुमति मिलने तक लैंडिंग ना की जाए. यात्रियों से भरी एक फ्लाइट को तो 25 मिनट तक इंफाल एयरपोर्ट पर लैंड करने से रोका गया. बाद में उसे गुवाहाटी डायवर्ट कर दिया गया.
कई फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया
UAV की सूचना मिलने के बाद करीब 3 घंटे तक 3 उड़ानों को टेक ऑफ करने से रोका गया और दो फ्लाइट्स को कोलकाता की तरफ मोड़ दिया गया. हालांकि, शाम करीब 6 बजे दिल्ली, पटना और गुवाहाटी के लिए तीन फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






