
मजदूरों की पीड़ा पर मूवी बनाने वाले अरबपति केजी अब्राहम, कुवैत में इन्हीं के अपार्टमेंट में जलकर मरे 45 भारतीय
AajTak
केरल के बिजनेसमैन केजी अब्राहम उस नासेर मोहम्मद अल-बद्दाह एंड पार्टनर ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी (NBTC) के प्रबंध निदेशक हैं, जिसके पास कुवैत की उस इमारत का स्वामित्व है, जिसमें 12 जून को आग लगने की घटना में 45 भारतीय श्रमिकों की जान चली गई थी. यह कंपनी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, लॉजिस्टिक्स, होटल और रिटेलिंग के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है.
'आडुजीवितम' 2023 में आई एक मलयाली फिल्म है, जिसकी कहानी सऊदी अरब में केरल एक प्रवासी मजदूर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ा और 150 करोड़ रुपये की कमाई की. केरल के बिजनेसमैन केजी अब्राहम इस फिल्म के सह-निर्माता थे. विडंबना देखिए कि अब्राहम उस फर्म के प्रबंध निदेशक भी हैं, जिसके पास कुवैत की उस इमारत का स्वामित्व है, जिसमें 12 जून को आग लगने की घटना में 45 भारतीय श्रमिकों की जान चली गई थी.
इमारत में भीषण आग लगने से कुल 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 45 भारतीय थे. कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान के लिए फोरेंसिक जांच की जरूरत पड़ी. भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान से शुक्रवार को प्रवासी श्रमिकों के शवों को भारत लाया गया. जान गंवाने वाले पीड़ितों में कोई पेशे से इंजीनियर था, तो कोई ड्राइवर और सुपरवाइजर था. कुवैत की जिस इमारत में यह अग्निकांड हुआ, उसका मालिकाना हक एनबीटीसी नाम की कंपनी के पास है, जिसके मालिक केजी अब्राहम हैं.
केजी अब्राहम नासेर मोहम्मद अल-बद्दाह एंड पार्टनर ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी (NBTC) के प्रबंध निदेशक हैं. इस कंपनी की स्थापना 1977 में हुई थी, जो इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, लॉजिस्टिक्स, होटल और रिटेलिंग के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है. अब्राहम केसी ग्रुप के भी प्रमुख हैं, जिसने फिल्म 'आडुजीवितम' का को-प्रोडक्शन किया था. अब्राहम की संपत्ति 4,000 करोड़ रुपये है. वह कुवैत में हाईवे सेंटर नामक एक सुपरमार्केट चेन के मालिक हैं. उनके पास कोच्चि में क्राउन प्लाजा नाम का फाइव स्टार होटल भी है.
केजी अब्राहम 1976 में केरल से कुवैत गए
मध्य केरल के पथानामथिट्टा जिले के निरनम के रहने वाले कट्टुनिलाथ गीवर्गीज अब्राहम ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया और 1976 में 22 वर्ष की उम्र में कुवैत पहुंचे. यह लड़का महत्वाकांक्षी था, और वह जानता था कि मध्य पूर्व में अवसर उसका इंतजार कर रहे थे. उन्हें अपनी पहली नौकरी बधा एंड मुसैरी नाम की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिली और उनका वेतन 60 दीनार था. ठीक सात साल बाद, वह एनबीटीसी में भागीदार बन गए. इस कंपनी ने कुवैत में सिविल कंस्ट्रक्शन के छोटे-मोटे काम करने शुरू कर दिए.
कुवैत वॉर अब्राहम के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था. जब युद्ध शुरू हुआ तो वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर थे. एक महीने बाद, जैसे ही युद्ध समाप्त हुआ, वह कुवैत लौट आये. उन्होंने यहां निवेश किया. उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तेल, गैस और अन्य क्षेत्रों में अपने काम का विस्तार किया. अब्राहम ने जिस कंपनी की शुरुआत 90 श्रमिकों के साथ की थी, वह 15,000 कर्मचारियों तक फैल गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







