
मगरमच्छ के पेट से निकलीं कीमती चीजें, देखते ही उड़े होश, सामने आईं Photos
AajTak
इस पोस्ट ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जू ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं. जू ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, हमारे पशु चिकित्सकों ने जू के मगरमच्छ के पेट में कुछ धातु की चीजों का पता लगाया.
अमेरिका के नेब्रास्का में एक मगमच्छ के शरीर से 70 सिक्के मिले हैं. ये 36 साल का सफेद एलिगेटर है. ओमाहा जू एंड एक्वेरियम को ये सिक्के मगरमच्छ के रूटीन चेकअप के दौरान मिले. इस खबर को जू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस पोस्ट ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जू ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें दो मगरमच्छ की है, जबकि एक तस्वीर में उसके पेट से निकले सिक्के दिखाई दे रहे हैं.
जू ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हमारे पशु चिकित्सकों ने जू के मगरमच्छ के पेट में कुछ धातु की चीजों का पता लगाया. 36 साल के ल्यूसिस्टिक अमेरिकी मगरमच्छ थिबोडॉक्स को इसके कारण कोई समस्या हो, उससे पहले ही इन चीजों को हटाने के लिए एक प्रक्रिया अपनाई गई और टीम ने 70 अमेरिकी सिक्के निकाले.'
इस प्रक्रिया का नेतृत्व करने वाली जू की पशुचिकित्सक क्रिस्टीना प्लूग ने कहा, 'मगरमच्छ को दी गई ट्रेनिंग की मदद से उसे पहले एनेस्थेटाइज किया गया ताकि हम प्रक्रिया के दौरान उसे सुरक्षित रख सकें. उसके मुंह की सुरक्षा और सिक्कों तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को सुरक्षित रूप से अंदर तक डालने के लिए एक प्लास्टिक का पाइप लगाया गया. ताकि इन चीजों को आसानी से बाहर निकाला जा सके.'
इस पोस्ट को कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 5,000 लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं. कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने कहा, 'खुशी है कि मगरमच्छ अब बेहतर है.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'अच्छा काम किया! मुझे उम्मीद है कि ऐसा दोबारा नहीं होगा.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











