
मगरमच्छ आया सामने तो महिला ने निकाला 'हथियार-ए-चप्पल', वीडियो हो गया वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कुछ ऐसा करती हुई नजर आ रही है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे. महिला और मगरमच्छ के बीच मुठभेड़ का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. दरअसल ये महिला अपने कुत्ते के साथ नदी किनारे खड़ी थी. तभी एक मगरमच्छ वहां पहुंच जाता है और उसके आसपास घूमने लगता है. महिला मगरमच्छ को देखने के बाद भागने के बजाय वहीं खड़ी हो जाती है और अपनी चप्पल उतारकर उसे पीटने का इशारा करते हुए अपने हाथ में ताली बजाती है. आश्चर्य की बात ये है कि इसके बाद मगरमच्छ भी वहां से हटकर नदी में तैरता हुआ दूर चला जाता है. देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











