
मकान मालिक ने निकाला एक-एक सामान..., कनाडा में दिखी भारतीय की बेबसी
AajTak
भारत से कई लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में कनाडा जाते हैं. कुछ लोग वहां कामयाबी हासिल कर लेते हैं, जबकि कुछ नाकामयाब भी हो जाते हैं, हर किसी की अपनी एक कहानी और अपना दर्द होता है.कुछ इसी तरह का दर्द सोशल मीडिया पर देखने को मिला.जहां एक वीडियो में दावा किया गया है कि कनाडा में एक भारतीय किराएदार को जबरन घर से निकाला जा रहा है.
भारत से कई लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में कनाडा जाते हैं. कुछ लोग वहां कामयाबी हासिल कर लेते हैं, जबकि कुछ नाकामयाब भी हो जाते हैं, हर किसी की अपनी एक कहानी और अपना दर्द होता है.
कुछ इसी तरह का दर्द सोशल मीडिया पर देखने को मिला.जहां एक वीडियो में दावा किया गया है कि कनाडा में एक भारतीय किराएदार को जबरन घर से निकाला जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 15 सेकंड की इस क्लिप में किराएदार बेबस खड़ा है, बिना शर्ट के, और मकान मालिक उसकी चीजें बाहर फेंक रहा है. इस घटना ने प्रवासी समुदाय में मकान मालिक और किराएदार के संबंधों को लेकर चिंता बढ़ा दी.
देखें वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स 'घर के कलेश' में शेयर किया गया है. वीडियो में कैप्शन है-एक देसी लड़का और उसका मकान मालिक, जिसमें उनके बीच झगड़ा हुआ क्योंकि वह घर नहीं खाली कर रहा था. जिसके चलते मकान मालिक ने खुद ही उसकी चीजें बाहर निकालना शुरू कर दिया. साथ ही ये दावा किया जा रहा है ये वीडियो ब्रैम्पटन, कनाडा का है. वीडियो में किरायेदार परेशान और बेबस नजर आ रहा है, क्योंकि मकान मालिक उसकी संपत्ति को बाहर फेंक रहा है.
कई लोगों ने ऐसे हालातों पर सवाल उठाए हैं, जिससे यह हालात बनी. कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि किरायेदार ने मकान खाली करने से इनकार कर दिया होगा, जिसके चलते मकान मालिक ने खुद ही मामला अपने हाथ में ले लिया.
परदेश में सबका हाल यही होता है

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











