
'मकसद के लिए सेना का इस्तेमाल सही नहीं', पोप का ट्रंप पर निशाना
AajTak
मई में पोप चुने गए पोप लियो ने अपने पहले भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि अपने लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करना सही नहीं है.
वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर पोप लियो ने चिंता जताई है. उन्होंने राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलिट्री फोर्स के इस्तेमाल की आलोचना की.
उन्होंने कहा कि दुनियाभर में युद्ध को बढ़ावा देने वाली सोच बढ़ रही है. विदेश नीति पर अपने सालाना भाषण में पोप लियो ने वैश्विक संघर्षों के सामने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की कमजोरी खास चिंता का कारण है.
वेटिकन में 184 राजदूतों से पोप लियो ने कहा, 'ऐसी कूटनीति जो बातचीत को बढ़ावा देती है और सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश करती है, उसकी जगह अब ताकत पर आधारित कूटनीति ले रही है.' उन्होंने कहा, 'युद्ध फिर से चलन में आ गया है और युद्ध का जुनून बढ़ रहा है.'
वेनेजुएला पर क्या बोले पोप?
अमेरिकी मूल के पहले पोप लियो ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि सभी सरकारों से वेनेजुएला के लोगों की इच्छा का सम्मान करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि सभी देशों को वेनेजुएला के लोगों के मानवाधिकारों और नागरिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









