
मंदिर, मां और मर्डर... नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश, हैरान कर देगी ये वारदात
AajTak
अंजलि जब शाम तक घर नहीं लौटी तो बुधवार की रात को ही उनके पति उदित सिकंदरा थाने पहुंचे और उन्होंने अंजलि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. अब आगरा पुलिस भी अंजलि की तलाश में लग गई. शास्त्रीपुरम में उनके मकान से लेकर बनखंडी मंदिर तक स्कैनिंग की गई.
Anjali Murder Case: आगरा में एक कारोबारी की पत्नी का कत्ल हुआ. पुलिस ने तहकीकात की. सर्विलांस का सहारा लिया. सीडीआर खंगाली गई. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और जब कत्ल के इस मामले का खुलासा हुआ तो दो लोग सबसे ज्यादा उलझ कर रह गए. एक मरने वाली महिला के घर वाले और दूसरा इस मामले की तहकीकात में जुटे पुलिस वाले. क्योंकि कातिल का चेहरा ही कुछ ऐसा था. जिसे देख और जानकर हर कोई हैरान रह गया. आइए आपको भी बताते हैं, दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड की पूरी कहानी.
बुधवार, 7 जून 2023, आगरा
जूतों का कारोबार करने वाले उदित बजाज की 15 साल की बेटी दोपहर को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली और देर तक नहीं लौटी. बेटी के नहीं आने पर उदित की पत्नी अंजलि ने बेटी को फोन किया. बेटी ने व्हाट्स एप पर अपनी मां से कहा कि वो ककरैठा के बनखंडी मंदिर के पास है. वो आएं और उसे अपने साथ घर ले जाएं.
बनखंडी मंदिर, सिकंदरा चौराहा, शास्त्रीपुरम
बेटी से बात हो जाने के बाद अंजलि उसे लेने घर से निकली. वो अपने पति उदित बजाज को साथ लेकर बनखंडी मंदिर पहुंच गई. लेकिन अभी दोनों पति-पत्नी मंदिर तक पहुंचे ही थे कि तब तक पिता उदित के मोबाइल फोन पर बेटी का मैसेज आ गया कि वो बनखंडी मंदिर से निकल कर गुरु के ताल पहुंच गई है. इसलिए वो उसे लेने सिकंदरा चौराहा चले आएं. अब पिता उदित बजाज ने पत्नी अंजलि को बनखंडी मंदिर के पास छोड़ा और बेटी को लेने सिकंदरा चौराहे की ओर निकल पडे़ लेकिन अभी वो सिकंदरा चौराहा पहुंचे ही थे कि बेटी ने उन्हें फोन पर बताया कि वो अपने घर शास्त्रीपुरम पहुंच गई है, इसलिए अब उन्हें गुरु के ताल आने की जरूरत नहीं है.
बनखंडी मंदिर के करीब से लापता हुई अंजलि

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










