
'मंत्रिमंडल में नहीं होगा बड़ा बदलाव, विभागों को लेकर बनी सहमति...', बोले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस
AajTak
देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया सरकार को सही करता है, जब वे गलत होते हैं. कई बार हम मीडिया के सामने अनजान बन जाते हैं. हमारा महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा. पिछले 2.5 सालों में महाराष्ट्र ने जो गति पकड़ी है, वह सभी क्षेत्रों में जारी रहेगी. हमारी भूमिकाएं हमारी दिशा बदल सकती हैं. मेरे, शिंदे और पवार के बीच समझ एक जैसी होगी.
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. फडणवीस पांच साल बाद दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता और बोलीवुड अभिनेता शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम फडणवीस ने पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मंत्रिमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और महायुति की गठबंधन वाली सरकार में विभागों को लेकर सहमति बन गई है.
देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया सरकार को सही करता है, जब वे गलत होते हैं. कई बार हम मीडिया के सामने अनजान बन जाते हैं. हमारा महाराष्ट्र अब नहीं रुकेगा. पिछले 2.5 सालों में महाराष्ट्र ने जो गति पकड़ी है, वह सभी क्षेत्रों में जारी रहेगी. हमारी भूमिकाएं हमारी दिशा बदल सकती हैं. मेरे, शिंदे और पवार के बीच समझ एक जैसी होगी.
'लाडकी बहिण योजना की बढ़ाएंगे राशि'
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने घोषणापत्र में दिए गए आश्वासनों को पूरा करना है. यह सरकार पारदर्शी तरीके से काम करेगी. ये पांच साल बदले (विपक्ष के खिलाफ) के नहीं, बल्कि काम के होंगे. लाडकी बहिण योजना को हम जारी रखेंगे. योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे. लेकिन पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे. हम बजट (मार्च) में राशि बढ़ाएंगे. हम कुछ आवेदनों की पात्रता की जांच करेंगे, सभी की नहीं. कुछ आवेदनों में विसंगति हो सकती है.
सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई विधानसभा 9 दिसंबर को प्रस्तावित है. पहले स्पीकर का चुनाव. नागपुर विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार. हमने विभागों पर लगभग फैसला कर लिया है. निवर्तमान महायुति सरकार की तुलना में विभागों में कुछ बदलाव होगा. कोई बड़ा बदलाव नहीं. मैं नदी कनेक्शन परियोजना पर ध्यान केंद्रित करूंगा. मेरा पहला हस्ताक्षर Bone Marrow ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता देने पर था.
बड़ी उम्मीदों के साथ बड़ी जिम्मेदारी है: फडणवीस

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






