
मंडप में फेरों की चल रही थी तैयारी, तभी दूल्हे के मोबाइल पर आ गिरे 'वीडियो मैसेज', बिना दुल्हन लौट गई बारात
AajTak
UP News: ऐन वक्त पर नाराज होकर दूल्हे ने दुल्हन के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया और बारात वापस लेकर चला गया. अब दुल्हन के पिता ने मैसेज भेजने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
फिल्मी स्टाइल में एक प्रेमी ने शादी मंडप में बैठे अपनी प्रेमिका के दूल्हे को धमकी दे डाली और फेरे लेने से पहले दुल्हन के आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो शेयर कर दिए. इससे नाराज दूल्हे ने दुल्हन के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया और बारात वापस लेकर चला गया. अब दुल्हन के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और बारात पर पथराव करने का आरोप भी लगाया है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. आदमपुर थाना इलाके के गांव में एक किसान की बेटी की बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव से आई थी. खाना खाने के बाद धूमधाम के साथ बारात चढ़ना शुरू हुई. बारात में आए बाराती भी डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे. बारात चढ़त के बाद बाकायदा दूल्हे का तिलक किया गया. इसके बाद बाराती जनमासे में पहुंच गए. वधु पक्ष दूल्हा-दुल्हन के फेरों की तैयारियां में जुट गया.
इसके बाद जनमासे में बैठे दूल्हे को फेरों के लिए परिजनों के साथ बुलाया गया. इसी दौरान मंडप में बैठते समय दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के फोन पर दुल्हन के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजे और कॉल कर कहा, ''जिसके साथ तू शादी करने जा रहा है, वो मेरी प्रेमिका है. शादी की तो अंजाम ठीक नहीं होगा.''
वहीं, दुल्हन के प्रेमी संग आपत्तिजनक फोटो वीडियो देख दूल्हे ने फेरे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव में देर रात तक कई घंटे पंचायत चली. मामला नहीं निपटने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए. यहां भी बात नहीं बनी तो दूल्हा बगैर शादी बारात लेकर बेरंग अपने गांव लौट गया. वहीं, दुल्हन की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है.
थाना अध्यक्ष आदमपुर शोकेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कमल के खिलाफ संबंधित धाराओं में बीएनएस की धारा 74, धारा 352, धारा 351(2) और धारा 351(4) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवई शुरू कर दी गई है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










