
भोपाल: MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत, PG के बाथरूम में मिली लाश, पास पड़ी थी एसिड की बोतल
AajTak
MBBS student dies in Bhopal: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी का शव एक प्राइवेट हॉस्टल के बाथरूम में मिला है. प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के तनाव की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है. भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी और वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद किया गया है. मृतक छात्रा डे-स्कॉलर थी और हाल ही में पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी.
रोशनी ने पिछले साल अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था और कुछ समय पहले ही अलीराजपुर स्थित अपने घर से वापस आई थी. मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथ रहने वाली छात्राओं ने रोशनी को आवाज लगाई और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद पीजी के गार्ड को बुलाया गया. उसने कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा जहां रोशनी बेसुध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाथरूम में रोशनी के शव के पास ही एसिड की एक बोतल भी मिली है जिससे मामला पेचीदा हो गया है.
पुलिस के मुताबिक, रोशनी के मोबाइल में परिजनों से पढ़ाई के तनाव की बात करते हुए मैसेज मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मृतका पढ़ाई को लेकर तनाव में थी. फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके भोपाल आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. साथ ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











