
भोपाल सुसाइड केसः हंसते खेलते परिवार को खत्म करने वाले लोन एप पर एक्शन की तैयारी, SIT करेगी जांच
AajTak
मध्य प्रदेश के भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां ऑनलाइन लोन देने वाले एप से एक शख्स ने कर्ज लिया था. इसके बाद लोन रिकवरी के लिए उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने परेशान होकर दो बच्चों और पत्नी के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस मामले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक परिवार की आत्महत्या मामले की सरकार अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से जांच करवाएगी. इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर रही है. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ऐसे एप को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके नंबरों से मृतक को धमकी मिली थी, और उन पर दबाव डाला गया.
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन लोन वाले कुछ एप्लिकेशन ऐसे भी चिह्नित कर रहे हैं, जिनको लेकर हम केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे कि उन्हें बैन किया जाए. इसी के साथ हम सर्वर और टेलीग्राम की भी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं, जिससे उन्हें बैन किया जा सके.
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोन वाली एप्लीकेशन को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे. प्रताड़ित करने वालों को चिह्नित कर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
कर्ज से परेशान होकर लगा ली फांसी, बच्चों को दिया जहर
बता दें कि भोपाल में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया था. यह मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. इनमें दो बच्चों के साथ ही पति-पत्नी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर दंपती ने फांसी लगा ली.
पुलिस को मौके से मिला था सुसाइड नोट और सल्फास को गोलियां

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






