
भोपाल में निकली रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा, मुस्लिम समाज ने की पुष्पवर्षा, Video
AajTak
भोपाल की नरेला विधानसभा में निकली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा पर मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा की है. बताते चलें कि जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आती जा रही है देशभर के विभिन्न हिस्सों से मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम भक्ति में लिप्त दिख रहे हैं.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देशभर में देखने को मिल रहा है. जगह-जगह पर रामधुन गाते हुए राम भक्त शोभा यात्रा निकाल रहे हैं. हिंदुओं के साथ देश के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, तो कहीं फूल बरसा रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा निकाली. भोपाल की नरेला विधानसभा में शनिवार को निकली 'रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा' में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए.
देखें वीडियो...
जब राम यात्रा अशोका गार्डन इलाके से निकली, तो भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली. मुस्लिम समाज के लोगों ने राम यात्रा पर फूलों की बारिश की.
देशभर में मुस्लिम समाज के लोग जुड़ रहे
जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है, लोगों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. मुंबई से हिजाब पहने एक मुस्लिम युवती बजरंगबली का ध्वज लेकर पैदल अयोध्या के लिए निकली है. रामलला के दर्शन करने जा रही शबनम की सुरक्षा में महिला पुलिस और दो गाड़ियां भी साथ चल रही हैं.
यह भी पढ़ें- हाथ में भगवा ध्वज और पीठ पर राममंदिर की तस्वीर...मुंबई की मुस्लिम लड़की पैदल ही निकल पड़ी अयोध्या बिहार के मुजफ्फरपुर के मोहमद मंजूर आलम रामलला और महाबीर पताका बनाकर बेचते आ रहे हैं. इन दिनों ध्वजा की बिक्री अचानक बढ़ने से वह काफी खुश नजर आ रहे हैं. आलम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से काफी बिक्री हो रही है, दिवाली मनाएंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










