
भोपाल के जंगल में खड़ी कार से मिला 52 KG सोना, 15 करोड़ कैश... IT रेड में काले खजाने का खुलासा
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापेमारी कर 52 किलो सोना और 15 करोड़ रुपये कैश जब्त किए. यह बरामदगी मेंडोरी के जंगलों में एक कार से हुई. दो दिन से चल रही आयकर विभाग और लोकायुक्त की संयुक्त रेड के दौरान ये रकम मिली है. इतनी बड़ी मात्रा में कैश और सोना देख अफसर हैरान रह गए.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां आईटी की रेड में 52 किलो सोना और 15 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए. यह रकम जंगल में खड़ी एक कार से बरामद हुई है. इतनी बड़ी मात्रा में सोना और कैश देख आयकर विभाग के अफसर भी दंग रह गए. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी भोपाल के पास स्थित मेंडोरी के जंगलों में एक कार पर की गई. इस दौरान कार से भारी मात्रा में सोना और नकदी मिली. भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सख्ती बरती जा रही है. इसी को लेकर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया.
यहां देखें Video
आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी. यह रेड दो दिनों से चल रही लोकायुक्त और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा थी. इससे पहले आयकर विभाग ने भोपाल और इंदौर में एक प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनी के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
यह भी पढ़ें: BSP सांसद मलूक नागर के घर आयकर का छापा, 50 लाख कैश और ढाई किलो ज्वेलरी हुई बरामद

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










