
भेड़िया-चींटी से रावण, मेघनाद तक... 10 पॉइंट में समझें सदस्यता बहाली के बाद राहुल ने लोकसभा में कैसे समां बांधा
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रचंड प्रहार किया. राहुल ने कहा कि रावण जिस तरह सिर्फ दो लोगों मेघनाथ और कुंभकर्ण की सुनता था, उसी तरह मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी की. उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्र सरकार पर बयानों के गहरे और धारदार तीर छोड़े. राहुल ने सरकार पर बेहद आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की है, आप देशद्रोही है. आप देशप्रेमी नहीं हैं. आप भारत माता के रखवाले नहीं हैं, आप भारत माता के हत्यारे हैं.
लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार सदन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार मैंने अडाणी के ऊपर बोला था तो लोगों को काफी कष्ट हुआ था, लेकिन अगर आपको कष्ट हुआ था तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं, लेकिन मैंने सिर्फ सच्चाई रखी थी.
आज आपको घबराने की जरूरत नहीं
राहुल ने कहा कि आपको अब डरने की जरूरत नहीं है. कोई घबराने की जरूरत नहीं है. आज मेरा भाषण अडानी पर नहीं बोलने जा रहा है. आप रिलेक्स कर सकते हैं. शांत रह सकते हैं. आज मैं अपना भाषण अडानी पर नहीं बोलूंगा. आज स्पीच का डायरेक्शन दूसरी ओर है.
जो शब्द दिल से आते हैं, दिल में जाते हैं
केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण में सूफी संत रूमी का जिक्र किया और कहा कि रूमी ने कहा था, जो शब्द दिल से आते हैं, वो दिल में जाते हैं. आज दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाह रहा हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










