
भूत से शादी, आत्मा से बातचीत... महिला के विचित्र दावे सुन रह जाएंगे हैरान
AajTak
एक महिला ने 'भूत से शादी' करने का दावा किया है. साथ ही वह आत्मा से बातचीत करने का अजीबोगरीब दावा करती है. उसका कहना है कि वह जिन आत्माओं से संपर्क करती हैं, वो उसका सुपरमार्केट तक पीछा करते हैं.
इंग्लैंड की एक महिला जो खुद को सिंगर और पारानॉर्मल एक्टिविटी रिसर्चर बताती हैं. उनका दावा है कि एक बार उसने भूत से शादी कर ली थी और अब वह आत्माओं से भी संपर्क कर सकती हैं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकार्डे नाम की यह महिला पारानॉर्मल रिसर्चर है. वह ऑक्सफ़ोर्डशायर में रहती हैं. उनका दावा है कि न्होंने 100 से अधिक आत्माओं के साथ संवाद किया है. इनमें से कुछ उतने ही बदमाश थे, जितना वो जीवित रहते समय बदमाशियां करते थे. उन्होंने एक भूत से शादी करने का दावा किया है.
अब तक 100 से ज्यादा आत्माओं से बात करने का दावा उन्होंने बताया कि एक रिसर्चर बनने के बाद वह कई आत्माओं के संपर्क में आई. इनमें से कुछ तो उनके साथ सुपरमार्केट तक चली जाती हैं. ब्रोकार्डे को एक विक्टोरियन सैनिक के भूत एडवर्डो के साथ अपने भूतिया प्रेम के लिए जाना जाता है. पिछले साल उन्होंने एक भूत-प्रेत भगाने की प्रक्रिया के जरिए अपनी अलौकिक शादी संपन्न की.
महिला ने सुनाई आत्माओं से जुड़ी दिलचस्प कहानियां 42 साल की ब्रोकार्डे एक गायिका भी हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 193,000 फ़ॉलोअर्स हैं. उनके पास आत्माओं से संपर्क साधने की कई मजेदार कहानियां भी हैं. उनका दावा है कि उनके भूतों के साथ इनकाउंटर में एक शराबी खनिक शामिल है, जो काम करते समय मर गया. वह भूत बनने के बाद भी मूर्खतापूर्ण हरकत करता रहता है. वह जीवित लोगों को बेवजह डराने की कोशिश करता है.
उन्होंने बताया कि मैं भूतों के साथ अपने संवाद को थोड़ा सहज रखने की कोशिश करती हूं. कभी-कभी आत्माएं अपने दर्द और विचारों में उलझी रहती हैं और बस अपना दुख व्यक्त करना चाहती हैं या स्वीकार करना चाहती हैं.
कैसे कोई आत्मा किसी घर में रहने लगती है उन्होंने बताया कि कई बार कुछ इमारतें ऐसी जगहों पर बनाई जाती हैं, जहां पहले किसी व्यक्ति को दफनाया गया है. ऐसे में जब इन संरचनाओं को गिरा कर नया घर बनाया जाता है, तो वो आत्माएं अपनी जगह भूलती नहीं हैं. ऐसे में वह उस जगह पर बने घर में रहने लगती है

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











