
भूकंप के बाद इमरजेंसी मीटिंग, हाथों में दो-दो फोन... जानें कौन हैं थाईलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा
AajTak
पीएम शिनावात्रा ने बैंकॉक में जमींदोज हो चुकी निर्माणाधीन इमारत वाली जगह का दौरा किया और मौके पर चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने बैंकॉक सिटी हॉल में भूकंप कमांड सेंटर जाकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए.
म्यांमार में शुक्रवार आए तेज भूकंप से भीषण तबाही हुई है. इस आपदा से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 रही, जिसका असर पड़ोसी देश थाईलैंड में भी देखने को मिला है. राजधानी बैंकॉक की एक 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भूकंप के झटके से जमींदोज हो गई जिसमें 8 लोगों मौत हो चुकी है. इसके अलावा 100 ज्यादा लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है.
एक्शन मोड में थाई पीएम
भूकंप की तबाही झेल रहे थाईलैंड के लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में वह एक साथ दो मोबाइल फोन पर बात करके किसी को निर्देश देती दिख रही हैं. 38 साल की शिनावात्रा देश को इस आपात स्थिति से निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं.
ये भी पढ़ें: 50 मिनट में तीन बार भूकंप से कांपी थी धरती, एक्सपर्ट ने बताया क्यों इतनी ज्यादा थी तीव्रता
पीएम शिनावात्रा ने बैंकॉक में जमींदोज हो चुकी निर्माणाधीन इमारत वाली जगह का दौरा किया और मौके पर चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने बैंकॉक सिटी हॉल में भूकंप कमांड सेंटर जाकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. उन्होंने राजधानी बैंकॉक में मंत्रियों और अधिकारियों की एक हाईलेवल मीटिंग भी की है जिसमें तमाम एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
अफसरों के साथ की आपात बैठक

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









