
भूकंप के झटकों से फिर हिला हरियाणा, झज्जर में एक हफ्ते में तीसरी बार कांपी धरती
AajTak
हरियाणा के झज्जर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 रही. यह झज्जर में बीते एक हफ्ते में भूकंप का तीसरा झटका है. इससे पहले बीते गुरुवार को आए झज्जर में भूकंप के जो झटके महसूस किए गए थे. उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी.
राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा बीते कुछ दिनों में लगातार भूकंप के झटकों से हिल रहा है. हरियाणा के झज्जर में आज दोपहर 12.34 बजे फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
झज्जर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 रही. यह झज्जर में बीते एक हफ्ते में भूकंप का तीसरा झटका है. इससे पहले बीते गुरुवार को आए झज्जर में भूकंप के जो झटके महसूस किए गए थे. उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी.
हरियाणा के रोहतक में बुधवार रात 12.46 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. हरियाणा में बीते कुछ दिनों में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं. कुछ ही दिन पहले, 11 जुलाई को हरियाणा के झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था.
झज्जर और दिल्ली-एनसीआर के निवासियों ने बताया था कि पिछले कुछ महीनों में बार-बार आने वाले झटकों से उन्हें खतरा महसूस होने लगा है, जिससे इस क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता का पता चलता है.
बता दें कि धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं. एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं.
यह भी पढ़ें: झज्जर था भूकंप का केंद्र, 4.4 दर्ज की गई तीव्रता, दिल्ली-NCR से जयपुर और हरियाणा तक हिली धरती

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











