
भूकंप के केंद्र से 10 किमी दूर है म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर मांडलेय, जहां मची तबाही
AajTak
मांडलेय का ऐतिहासिक एवा ब्रिज भी भूंकप की तबाही का शिकार बना, जिसका निर्माण साल 1934 में अंग्रेजों ने कराया था. इरावदी नदी पर बने इस पुल को ओल्ड सागाइंग ब्रिज के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि यह दोनों शहरों को जोड़ता है.
म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि थाईलैंड से लेकर बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी धरती कांप उठी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र म्यांमार का सागाइंग शहर था और झटकों की वजह से म्यांमार के मांडलेय में इरावदी नदी पर बना एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया. चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
क्यों खास है मांडलेय शहर
भूकंप प्रभावित शहर मांडलेय की स्थापना 1857 में तत्कालीन बर्मा के राजा मिंडन ने की थी. साल 1885 में अंग्रेजों के कब्जे में आने से पहले मांडलेय ही आखिरी राजधानी थी. अंग्रेजों ने यंगून (पहले रंगून) को राजनीतिक और व्यापारिक राजधानी बना दिया है. लेकिन मांडलेय अब भी म्यामांक की सबसे बड़ी सांस्कृतिक राजधानी है, जहां बौद्ध धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण इमारते हैं.
ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से हिल गए म्यांमार, थाईलैंड और बांग्लादेश, क्या सुनामी का भी है खतरा?
भूकंप से पहले भी इस शहर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी काफी तबाही झेली है. तब अंग्रेजों के अधीन इस इलाके पर कब्जे के लिए यहां जापान ने जमीनी और हवाई हमला किया था. जापानी हमले से बचने के लिए अंग्रेजों ने कोई तैयारी नहीं की थी. बल्कि अपनी एयरफोर्स को अंग्रेज भारत की हिफाजत के लिए ले गए थे. कहा जाता है कि जापानी हमले से मांडलेय के तीन-चौथाई यानी 75 फीसदी घर तबाह हो गए थे और 2000 नागरिक मारे गए थे. हालिया भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा तो फिलहाल साफ है, लेकिन यह तय है कि मांडलेय अपने इतिहास की दूसरी बड़ी तबाही का गवाह बन गया है.
भूकंप से ऐवा ब्रिज भी तबाह

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









