
भुवनेश्वर कुमार के पिता का 63 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह को निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार को अपने मेरठ स्थित गंगानगर आवास पर अंतिम सांस ली.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह को निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार को मेरठ स्थित गंगानगर आवास पर अंतिम सांस ली. 63 साल के किरण पाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें लीवर की भी गंभीर बीमारी थी. भुवनेश्वर के पिता का इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था. डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिवार के लोग उन्हें निजी आवास पर ले आए थे. जहां भुवनेश्वर कुमार भी अपने पिता की सेवा में लगे हुए थे. पुलिस विभाग में कार्यरत रहे किरण पाल सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले किरण पाल मेरठ और मुजफ्फरनगर में तैनात रहे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












