
भुज एयरबेस से राजनाथ सिंह ने पाक को कैसे दिया बड़ा संदेश, देखें गुजरात आजतक में
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे. जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पराक्रम दिखाने वाले वायुवीरों से मुलाकात की और जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी. राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. देखें गुजरात आजतक.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











