
'भीड़ ने पकड़ा और आग लगा दी', बांग्लादेश में हिंसा के शिकार हिंदू व्यापारी की पत्नी ने बयां किया दर्द
AajTak
हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास पर को घर के बाहर ही एक उग्र भीड़ ने घेरकर पीटा, चाकू मारा और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज ढाका के एक अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला एक हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास पर हुए दिल दहला देने वाले हमले का है, जिन्हें घर के बाहर ही एक उग्र भीड़ ने घेरकर पीटा, चाकू मारा और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. करीब 30 प्रतिशत तक झुलसे खोकन दास की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज ढाका के एक अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.
पीड़ित की पत्नी सीमा दास, जो गोद में अपने नवजात बच्चे को लेकर फूट-फूटकर रो पड़ीं, ने बताया कि उनके पति बिल्कुल घर पहुंचने ही वाले थे, तभी यह हमला हुआ. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, “मेरे पति एक व्यापारी हैं. वह घर लौट रहे थे, तभी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया, शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी. वह बेहद शांत स्वभाव के हैं, किसी से उनकी दुश्मनी नहीं थी. हम समझ नहीं पा रहे कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया.”
जान बचाने के लिए तालाब में कूदे, फिर भी बुरी तरह झुलसे
परिजनों के मुताबिक, खोकन दास पर हमला बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुआ. उनकी बहन अंजना रानी दास ने बताया कि हमलावरों ने पहले लाठियों से सिर पर वार किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. उन्होंने कहा, “वह मदद के लिए चिल्लाते रहे. जान बचाने के लिए उन्होंने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे.”
खोकन दास के भतीजे सौरभ दास ने बताया कि सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा. उन्होंने कहा, “मेरे चाचा का चेहरा और हाथ बुरी तरह जल चुके हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.”
एक अन्य भतीजे प्रांतो दास ने इस हमले को सुनियोजित हत्या की कोशिश करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, “मेरे चाचा की किसी से दुश्मनी नहीं थी. भीड़ ने उन्हें मारने के इरादे से हमला किया. वह आईसीयू में हैं और हालत बेहद गंभीर है.”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








