भारी-भरकम शरीर के चलते रोमांस में हो रही थी दिक्कत, घटाया 273 किलो वजन
AajTak
ब्रिटेन में एक शख्स मोटापे के चलते इतना परेशान हो चला था कि उसकी रोमैंटिक और सेक्शुएल लाइफ खतरे में पड़ गई थी. 44 साल के पॉल टुटहिल का एक एक्सीडेंट के बाद वजन हैरतअंगेज तरीके से 368 किलो पहुंच चुका था और वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा था.
ब्रिटेन में एक शख्स मोटापे के चलते इतना परेशान हो चला था कि उसकी रोमैंटिक और सेक्शुएल लाइफ खतरे में पड़ गई थी. 44 साल के पॉल टुटहिल का एक एक्सीडेंट के बाद वजन हैरतअंगेज तरीके से 368 किलो पहुंच चुका था और वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा था. इसके चलते उसके मानसिक हालात भी काफी बिगड़ गए थे. (फोटो क्रेडिट: Northpix) हालांकि पॉल ने हिम्मत नहीं हारी और वो अपनी जिंदगी को वापस सामान्य करने के प्रयास करने लगे. सबसे पहले पॉल ने अपनी डाइट को सुधारा और वो हेल्दी फूड्स पर फोकस करने लगे. पॉल ने बताया कि उनकी सेक्स लाइफ शून्य हो चुकी थी और इसे वापस पाने की चाहत ही उनके लिए मोटिवेशन का काम कर रही थी. (फोटो क्रेडिट: Northpix) द सन के साथ बातचीत में पॉल ने बताया कि मेरे पैर सूजे रहते थे. मुझे हमेशा लगता रहता था कि मैं किसी भी समय मर सकता हूं. मैं काफी डिप्रेशन में था. मेरी पत्नी मॉरिन ना केवल मेरी देखभाल कर रही थी बल्कि मेरे बच्चों को भी वही संभाल रही थी. इसके चलते मुझे काफी दुख भी होता था. मुझे सुसाइड के ख्याल भी आते थे. (फोटो क्रेडिट: Northpix)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











