
भारी बर्फबारी भी नहीं रोक सकी रस्में… मेरठ कपल ने उत्तराखंड मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल
AajTak
शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही त्रियुगीनारायण मंदिर और आस-पास का पूरा इलाका बर्फ की एक सुंदर सफेद चादर में ढका दिखाई दिया. इसी मोहक दृश्य के बीच विवाह मंडप सजाए गए और वैदिक मंत्रों की गूंज में नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि के फेरे लिए.
उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में मेरठ के एक कपल ने ऐसी शादी रचाई कि वीडियो देखते ही वायरल हो गया. रुद्रप्रयाग में सीजन की पहली भारी बर्फबारी के बीच वसंत पंचमी के मौके पर हुए इस विवाह के दृश्य इतने खूबसूरत थे कि लोग बार-बार वीडियो शेयर कर रहे हैं.
वीडियो में दिखाई देता है कि मंदिर परिसर पूरी तरह बर्फ की मोटी परत से ढका है. दुल्हन लाल लहंगे में और दूल्हा पारंपरिक शेरवानी के ऊपर जैकेट पहनकर बर्फ पर चलते नजर आते हैं. इनके पीछे एक महिला दुल्हन का लहंगा थामे हुए चल रही है ताकि बर्फ में भीग न जाए.दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी.दूल्हे ने कैमरे की ओर देखते हुए कहा कि प्रभु का आशीर्वाद मिल गया.
शिव–पार्वती विवाह स्थल पर बर्फ के बीच फेरे
वायरल वीडियो में किए गए दावों के मुताबिक, शादी त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई. ये वही स्थान जिसे पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह स्थल माना जाता है. सफेद बर्फ की चादर और बीच में होते पवित्र फेरे का यह दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.जब शादी के बाद कपल से पूछा गया कि वे कहां से आए हैं, तो उन्होंने खुद को मेरठ का रहने वाला बताया.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












