
भारी बर्फबारी के बाद फिर खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, लेकिन सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री
AajTak
कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मंगलवार को बंद हो गया था, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. लेकिन अब बुधवार को हाईवे को आंशिक रूप से खोल दिया गया है.
कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार (27 जनवरी) को भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते हाईवे पर यातायात ठप हो गया. भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया था. अब बुधवार को इसे आंशिक रूप से खोल दिया गया है.
पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क के नाजुक हिस्सों पर सफाई अभियान चल रहा है, ताकि हाईवे को पूरी तरह से बहाल किया जा सके. बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें भी बाधित रहीं. हालांकि अब बुधवार सुबह एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं.
अधिकारियों ने कहा, 'सड़क साफ होने के बाद हाईवे पर दोनों दिशाओं से यातायात की इजाजत दे दी गई है.' हालांकि फिलहाल हाईवे पर सिर्फ हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) को ही चलने की अनुमति है. बता दें कि 270 किलोमीटर लंबा ये हाईवे घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला इकलौता सदाबहार सड़क मार्ग है.
सड़क पर नमक और यूरिया का छिड़काव
बर्फबारी के बाद पाले की वजह से सुबह राजमार्ग के कुछ हिस्से फिसलन भरे थे. ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारियों ने सड़क पर नमक और यूरिया का छिड़काव किया ताकि सुरक्षित ड्राइविंग की जा सके.
यह भी पढ़ें: पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी, मनाली से औली तक शानदार नजारे... देखें वीडियो

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











