
भारत: 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14000 नए केस, 101 लोगों की मौत
AajTak
पिछले 24 घंटे के दौरान भी संक्रमण के नए मामलों की तादाद 14 हजार से कम रही. देश में कोरोना से संक्रमण के 13 हजार 993 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 101 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है.
कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों की तादाद अब कम होती जा रही है. कोरोना से संक्रमण के मामले पिछले कई दिनों से 15 हजार के नीचे आ गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान भी संक्रमण के नए मामलों की तादाद 14 हजार से कम रही. देश में कोरोना से संक्रमण के 13 हजार 993 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 101 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 हजार 307 संक्रमित उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं. देश में अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों की तादाद 1 करोड़ 9 लाख 77 हजार 387 पहुंच चुकी है. इस बीमारी के कारण अब तक 1 लाख 56 हजार 212 लोगों की जान जा चुकी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











