
भारत से फिनलैंड जाएंगी शेख हसीना? राजनीतिक शरण के दावे पर आया यूरोपीय देश का बयान
AajTak
शेख हसीना भारत में ही रहेंगी, या किसी और देश में शरण के लिए जाएंगी - यह अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, उनके जाने को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिसमें उनके फिनलैंड जाने का दावा भी शामिल है. फिनलैंड ने इस संबंध में कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का फ्यूचर प्लान क्या है, इस बारे में फिनलैंड को कोई जानकारी नहीं है. फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उनके यूरोपीय देश जाने का दावा किया जा रहा था. शेख हसीना के शरण के लिए फिनलैंड को एक विकल्प के रूप में माना जा रहा है, लेकिन यहां के मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं, और हिंडन एयर बेस पर सेफ हाउस में रह रही हैं. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हसीना भारत आ गई थीं और गाजियाबाद के हिंडन बेस पर ही लैंड की थी. इसके बाद से वह यहीं रह रही हैं लेकिन उनके लिए दूसरे किसी सेफ हाउस की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 'शेख हसीना को गिरफ्तार कर...' बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने की भारत से मांग! रिश्तों पर कही ऐसी बात
शेख हसीना के बेटे ने शरण की बात को खारिज किया
इंडिया टुडे से बातचीत में शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद ने बीते दिन इस बात से इनकार किया था कि वह किसी देश में शरण लेने जा रही हैं. उन्होंने इस बात से इनकार किया था कि उन्होंने किसी देश को इसके लिए अप्रोच भी किया है. उनका कहना था कि पूरा परिवार विदेशों में रहता है और वह अपने पोते-पोतियों से मिलने किसी भी देश में जा सकती हैं. उन्होंने शरण की मांग वाली खबरों को अफवाह करार दिया था.
सऊदी-यूएई जाने का भी किया जा रहा दावा

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










