
भारत से पंगे पर मालदीव में बवाल, माफी मंगवाने के लिए विदेश मंत्री को संसद से समन
AajTak
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले एक वीडियो के जवाब में मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही मालदीव में सियासी भूचाल मचा हुआ है.
मालदीव के शीर्ष नेताओं द्वारा भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव में सियासी भूचाल मचा हुआ है. मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी ने विदेश मंत्री को संसद में सफाई देने के लिए बुलाने का अनुरोध किया है.
मालदीव की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मीकैल नसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्होंने भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ करने के लिए विदेशी मंत्री मूसा जमीर और उप मंत्रियों को संसद में बुलाने का अनुरोध दायर किया है.
उन्होंने आगे लिखा है कि वह यह जानना चाह रहे हैं कि मालदीव सरकार ने भारत से औपचारिक माफी क्यों नहीं मांगी है? इसके अलावा अपमानजनक टिप्पणी करने वाले उपमंत्रियों को उनके पदों से बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है?
मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले एक वीडियो के जवाब में मालदीव के युवा मंत्रालय के तीन उप मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत और पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि, कड़ी आलोचना के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था. लेकिन बाद में मरियम शिउना समेत तीनों मंत्रियों को मालदीव की सरकार ने निलंबित कर दिया है.
डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मीकैल नसीम ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों और इससे संबंधित अधिकारियों को संसद में बुलाने की मांग पर जोर देते हुए कहा है कि तीनों मंत्रियों के बयान ने भारत और मालदीव के रिश्तों के बीच में तनाव पैदा किया है. जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों पर ऐसा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. बड़ी संख्या में भारतीय टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट पिछले 48 घंटों में मालदीव के लिए की गई बुकिंग रद्द कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









