
'भारत से दोस्ती की कीमत पर PAK से रिश्ते नहीं...', अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को गहरा, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भारत भी अमेरिका के बिना संबंध रखने वाले देशों से जुड़ा रहता है, इसलिए अमेरिका का पाकिस्तान से जुड़ना सामान्य है.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि हम पाकिस्तान के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं. लेकिन इस साझेदारी से भारत के साथ अमेरिका के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दोस्ती को नुकसान नहीं होगा.
विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि हम भारत से हमारी दोस्ती की कीमत पर पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को मजबूत नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करते रहे हैं, लेकिन इससे भारत के साथ उसकी दोस्ती को कोई नुकसान नहीं होगा.
ट्रंप के सिपहसालार रूबियो ने कहा कि भारतीय डिप्लोमेसी में समझदारी है. वे जानते हैं कि हमें कई देशों से रिश्ते रखने पड़ते हैं. उनके भी कुछ देशों से रिश्ते हैं. यह समझदारी भरी विदेश नीति का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि भारत के कुछ ऐसे देशों से संबंध हैं, जिनसे अमेरिका के संबंध सही नहीं है. ये एक परिपक्व, व्यावहारिक विदेश नीति का हिस्सा है. मुझे नहीं लगता कि हम पाकिस्तान के साथ जो कुछ भी कर रहे हैं, वह भारत के साथ हमारे संबंध या दोस्ती को नुकसान पहुंचाता है, जो गहरी, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है.
भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों से वाकिफ
रूबियो ने कहा कि अमेरिका इससे वाकिफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पुराने तनाव हैं लेकिन हमारा जितने हो सके, उतने देशों के साथ दोस्ती के रास्ते ढूंढना है. हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के खिलाफ काम करते आए हैं और अब इसे और बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन यह भारत या किसी और के साथ हमारे रिश्तों की कीमत पर नहीं होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









