
भारत-साउथ अफ्रीका का मैच आज, रूट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका का मैच होना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विट्र हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में स्टेडियम में पार्किंग से लेकर एंट्री तक तमाम तरह की जानकारी दी गई हैं.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज (मंगलवार), 11 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला होना है. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. मैच से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, मैच से आधा घंटा पहले और मैच के बाद ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इस समय बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड पर भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी. लोगों को सुबह 11.30 बजे से रात 11 बजे तक इन सड़कों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दर्शकों के आने की वजह से राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग से कमला मार्केट से राजघाट, आसफ अली रोड से तुर्कमान गेट से लेकर दिल्ली गेट और बहादुर शाह जफरमार्ग पर राम चरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट पर ट्रैफिक अधिक रहेगा.
किस गेट से होगी किसकी एंट्री? स्टेडियम के गेट नंबर 1 से 7 तक एंट्री बहादुर शाह जफर मार्ग से होगी. वहीं, गेट नंबर 8 से 15 की एंट्री जेएलएन मार्ग से लेकर अंबेडकर स्टेडियम की तरफ से होगी. गेट नंबर 16 से 18 तक की एंट्री बहादुर शाह जफर मार्ग के पास पेट्रोल पंप से होगी. दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था माता सुंदरी पार्किंग, शांति वन पार्किंग, अंडर वेलोड्रम रोड पर की गई है. यहां से दर्शक पार्क एंड राइड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. स्टेडियम के पास का मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट और आईटीओ है.
बता दें, दिल्ली में आज होने वाले मैच को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी लास्ट मेट्रो की टाइमिंग को बढ़ा दिया है. रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट, पिंक, मेजेंटा और ग्रे लाइन पर भी समय में बदलाव किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






