
'भारत सरकार से जवाबदेही की उम्मीद', वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर US ने कही ये बात
AajTak
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व अधिकारी विक्रम यादव ने एक टीम को काम पर रखा था और अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर हमले की साजिश रची थी.
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश को लेकर यूएस मीडिया की रिपोर्ट पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, 'हम भारत सरकार से भारतीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जवाबदेही की उम्मीद करते हैं और उनके सामने अपनी चिंताओं को उठाना जारी रखेंगे.'
दरअसल वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व अधिकारी विक्रम यादव ने एक टीम को काम पर रखा था और अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर हमले की साजिश रची थी.
अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, 'हम भारतीय जांच समिति (Indian Inquiry Committee) के काम के नतीजों के आधार पर भारत सरकार से जवाबदेही की उम्मीद करते हैं. हम लगातार उनके साथ काम कर रहे हैं और आगे की अपडेट्स के लिए पूछताछ कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'हम अपनी चिंताओं को सीनियर लेवल पर सीधे भारत सरकार के सामने उठाना जारी रखेंगे.'
भारत ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को किया खारिज
भारत ने मंगलवार को वॉशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक पूर्व भारतीय खुफिया अधिकारी ने अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









