
भारत सरकार ने iPhone-iPad यूजर्स को तुरंत अपनी डिवाइस अपडेट करने के लिए कहा, जानें क्यों?
AajTak
भारत सरकार की ऑफिशियल IT सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन CERT-In (इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने सभी ऐपल यूजर्स को तुरंत अपने iPhone और iPad यूनिट्स को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के लिए कहा है.
भारत सरकार की ऑफिशियल IT सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन CERT-In (इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने सभी ऐपल यूजर्स को तुरंत अपने iPhone और iPad यूनिट्स को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के लिए कहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में iOS 14.7.1 और iPadOS 14.7.1 OS को क्रिटकल बग फिक्सेस के साथ रिलीज किया गया था. CERT-In ने कहा है कि Apple iOS और iPadOS में एक खामी के बारे में जानकारी मिली है. किसी दूर बैठे अटैकर द्वारा इसका दुरूपयोग किसी टारगेटेड सिस्टम को हानि पहुंचाने के लिए किया जा सकता है. CERT-In के मुताबिक, Apple iPhone और iPad यूजर्स को तुरंत अपनी डिवाइसेज को iOS 14.7.1 और iPadOS 14.7.1. वर्जन में अपडेट कर लेना चाहिए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











