
भारत में VLC मीडिया प्लेयर फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध, कंपनी के नोटिस के बाद सरकार ने हटाया बैन!
AajTak
VLC Media Player पर लगा बैन हट गया है. सबसे हास्यास्पद बात है कि सरकार को भी पता नहीं था इसे क्यों बैन किया गया है. कंपनी ने बैन होने के बाद सरकार को लीगल नोटिस भेजा था. अब इस पर से बैन को हटा लिया गया है. यूजर्स इसको साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
VLC Media Player को हाल ही में भारत सरकार ने बैन कर दिया था. लेकिन, अब इस बैन को हटा लिया गया है. सरकार के बैन के बाद माना जा रहा था कि ये ऐप यूजर्स के डेटा को चीन भेज रहा था. कंपनी ने इसको लेकर सरकार को लीगल नोटिस भेजा था.
अब VLC Media Player पर से बैन को हटा दिया गया है. इससे यूजर्स VLC Media Player की साइट को फिर से एक्सेस कर सकते हैं. इसकी जानकारी सबसे पहले इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन या IFF ने दी है. IFF ने ये भी दावा किया है कि कंपनी को इसने विवाद से निपटने के लिए लीगल सपोर्ट दिया है.
अब यूजर्स सीधे VideoLan की वेबसाइट पर जाकर VLC मीडिया प्लेयर को डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 73 मिलियन लोगों ने इस प्लेयर को अभी तक डाउनलोड किया है. हालांकि, इसको और भी लोग डाउनलोड कर रहे हैं.
बैन की वजह साफ नहीं
अभी तक इसको बैन करने की वजह सामने नहीं आई है. यानी सरकार ने साफ नहीं किया है कि इस मीडिया प्लेयर को बैन क्यों किया गया था. माना जा रहा है गलती से इसको बैन कर दिया गया था जिसे अब सरकार ने हटा दिया है.
कंपनी ने भेजा था लीगल नोटिस

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












