
भारत में Nokia के इस नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, कीमत 12,999 रुपये
AajTak
Nokia G20 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. इसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. ये ब्रैंड लाइसेंसी HMD ग्लोबल की तरफ से लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है.
Nokia G20 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. इसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. ये ब्रैंड लाइसेंसी HMD ग्लोबल की तरफ से लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है. इसे सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है. इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. Nokia G20 की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है और इसे 4GB + 64GB वेरिएंट में उतारा गया है. इसे ग्लेशियर और नाइट कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन और नोकिया इंडिया वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं. दोनों पर ही ग्राहकों को 500 रुपये की छूट दी जा रही है. Amazon पर ग्राहकों को डिस्काउंट पाने के लिए 500 रुपये का कूपन सेलेक्ट करना होगा. वहीं, नोकिया वेबसाइट पर डिस्काउंट पाने के लिए चेकआउट के समय FLAT500 कोड यूज करना होगा. साथ ही ऐमेजॉन पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और 11,100 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












