
भारत में 15 हजार से कम में लॉन्च हो सकता है Xiaomi का ये अपकमिंग स्मार्टफोन
AajTak
Redmi Note 10T 5G को भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स को लेकर जानकारियां लीक हो गईं हैं.
Redmi Note 10T 5G को भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स को लेकर जानकारियां लीक हो गईं हैं. इस स्मार्टफोन को पिछले महीने रूस में लॉन्च किया गया था. शाओमी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Redmi Note 10T 5G की कीमत भारत में 14,999 रुपये होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट में आएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी फर्स्ट सेल में कुछ ऑफर्स भी देगा. कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इस फोन की बिक्री Amazon से होगी. रूस में इस फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रे औपर सिल्वर कलर ऑप्शन में उतारा गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












