
भारत में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट को मिली थी 'लाइफ', जानें 30 साल पहले क्या हुआ था
AajTak
आज का दिन (10 नवंबर ) विश्व क्रिकेट इतिहास का बड़ा भावुक दिन साबित हुआ था. सबसे बढ़कर भारत की धरती पर अफ्रीकी टीम को 'नया जीवन' मिला. 21 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट से कटे रहने के बाद 1991 में में दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.
30 साल पहले आज का दिन (10 नवंबर ) विश्व क्रिकेट इतिहास का बड़ा भावुक दिन साबित हुआ था. सबसे बढ़कर भारत की धरती पर अफ्रीकी टीम को 'नया जीवन' मिला. 21 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट से कटे रहने के बाद 1991 में दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. दरअसल, रंगभेद नीति के कारण दुनिया ने इस देश से दूरी बना ली थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












