
'भारत में लोग पैर छूते हैं लेकिन पाकिस्तान में मुझे काफिर बुलाते हैं'
AajTak
पाकिस्तानी सिंगर फराज ने अपने देश में गायकों के साथ बुरे बर्ताव को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि मैं जब अपने भारतीय फैंस से मिलता हूं तो वे मेरे पांव छूते हैं. वहीं, पाकिस्तानी भारतीय गाने सुनते हुए मुझे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं. मैंने कुरान को अलग-अलग ट्रांसलेशन के साथ पांच बार पढ़ा है. उसमें कहीं से भी ये नहीं लिखा है कि म्यूजिक हराम है.
पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिशियन, सिंगर-सॉन्गराइटर, गिटारिस्ट, बैंडलीडर फराज अनवर ने अपने देश में म्यूजिशियन के संघर्ष की दास्तां को बयान किया है. पाकिस्तान में हेवी मेटल और हार्ड रॉक जॉनर में अपना नाम कमाने वाले फराज लगभग 3 दशकों से म्यूजिक बना रहे हैं लेकिन पाकिस्तान जैसे देश में उनके लिए चुनौतियां अब भी कम नहीं हुई हैं. अली हैदर, जुनून, जुनैद जमशेद, सज्जाद अली और स्ट्रिंग्स जैसे पाकिस्तान के मशहूर आर्टिस्ट्स के साथ काम कर चुके फराज ने ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में इस्लाम में म्यूजिक को हराम बताए जाने को लेकर अफसोस जाहिर किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









