
भारत में लॉन्च हुआ Haier का नया रेफिजिरेटर, इसमें है AI, कलर डिस्प्ले और इतनी है कीमत
AajTak
Haier Lumiere Series का नया रेफिजिरेटर भारत में लॉन्च हो गया है. यह रेफिजिरेटर LED डिस्प्ले पैनल, AI फीचर्स और कंवर्टेबल स्पेस के साथ आता है. यहां My Zone और Smart Sense Technology का फायदा मिलेगा. इसमें यूजर्स अलग-अलग आइटम को स्टोर करके रख सकेंगे. यह एक एनर्जी सेविंग फ्रिज है.
Haier ने भारत में अपना नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है, जो Lumiere सीरीज का है. यह 4 Door Convertible Side by Side रेफ्रिजरेटर है. इसमें AI फीचर्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और कलर डिस्प्ले दिया गया है. ये आपके घर के इंटीरियर की खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह रेफ्रिजरेटर एनर्जी एफिसियंट भी है.
मॉडर्न लोगों को ध्यान में रखते हुए इसमें प्रीमियम लुक्स और कई नए मोड्स शामिल किए हैं. यह मोड्स आपकी स्टोरेज के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. यह रेफ्रिजरेटर मिरर, ग्लास और स्टील फिनिश के साथ के मिलता है.
मिलेंगे AI सपोर्ट फीचर
Haier Lumiere सीरीज के फ्रिज में Smart Sense AI दिया है. यह कंज्यूमर की जरूरत पूरा करने के लिए कई काम को ऑटोमैटिक पूरा करता है. Haier Lumiere सीरीज में यूजर्स Wifi कनेक्टिविटी मिलती है. कंवर्टेबल फीचर्स की मदद से यूजर्स फ्रिज के 80 परसेंट हिस्से को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
Haier Lumiere सीरीज के फ्रिज में 520 लीटर की कैपिसिटी मिलती है, जिसमें 350 लीटर का फ्रिज सेक्शन है. इसमें 90 लीटर का कंवर्टेबल स्पेस है और 80 लीटर का Freezer Zone है. ऐसे में यूजर्स को स्टोरेज के कई ऑप्शन मिल जाते हैं और वे अपने सामान को खराब होने से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आ रही हैं गर्मी, AC वाले करा लें ये काम, आनंद महिंद्रा भी कर चुके हैं तारीफ

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











