
भारत में लॉन्च हुआ Dyson OnTrac, प्रीमियम हेडफोन में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स और ANC, इतनी है कीमत
AajTak
Dyson OnTrac हेडफोन भारत में लॉन्च गया है, जो कई दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कई खास सेंसर फीचर्स और ANC सपोर्ट मिलेगा. भारत में इसकी कीमत 44,900 रुपये है. इस हेडफोन में एक जॉयस्टिक का भी ऑप्शन है, जिसकी मदद से म्यूजिक को प्ले, पॉज, फॉरवर्ड और रिवाइंड आदि किया जा सकता है.
Dyson ने भारत में अपना नया ऑडियो ऑनली हेडफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Dyson OnTrac है. कंपनी ने इस प्रोडक्ट को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया, जिसमें Dyson OnTrac के एम्बेसडर बादशाह भी मौजूद रहे. इस इवेंट के दौरान अपकमिंग OTT शो ‘Ontrac to Stardom’ का ट्रेलर भी दिखाया गया. इस हेडफोन में अट्रैक्टिव कलर वेरिएंट, दमदार ANC और फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Dyson OnTrac की कीमत 44,900 रुपये है. इस हेडफोन को भारत में Dyson.in से खरीद सकेंगे. बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज में 55 घंटे का बैटरी बैकअप देता है. इस हेडफोन के हर एक ईयर कुशन को अल्ट्रा-सॉफ्ट माइक्रोफाइबर और फॉम से तैयार किया है.
Dyson OnTrac में ANC फीचर मिलता है. इसको लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें पावरफुल ANC का सपोर्ट मिलता है, जिसके लिए माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया है. यह मैक्सिमम 40dB बाहरी साउंड को खत्म करने की काबिलियत रखता है. ANC को ऑन और ऑफ करने के लिए यूजर्स को इयरकप पर दो बार टैप करना पड़ता है.
सेंसर ईयरकप्स के कानों से हटने का पता लगाते हैं और ऑडियो को पॉज कर देते हैं. इसके बाद इन्हें दोबारा लगाने पर म्यूजिक दोबारा शुरू हो जाता है. इसमें जॉयस्टिक का भी फीचर है, जिसकी मदद से म्यूजिक को प्ले, पॉज, रिवाइंड और फॉरवर्ड आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या स्मार्टफोन से होता है ब्रेन कैंसर? WHO की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Dyson OnTrac को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसमें यूजर्स को पावरफुल बेस का एक्सपीरियंस मिलेगा. हाई वॉल्यूम के दौरान भी साउंड क्वालिटी क्रिस्टल क्लियर है. यह ऐप के साथ काम करता है. यह हेडफोन के अंदर और बाहर से आने वाले साउंड को ट्रैक करता है और जरूरत पड़ने पर ऐप पर उनका अलर्ट भी देता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











