
भारत में ये है Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
AajTak
Samsung Galaxy M42 5G को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया. ये भारत में Galaxy M सीरीज का पहला और भारत में सैमसंग का फिलहाल सबसे सस्ता 5G फोन है.
Samsung Galaxy M42 5G को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया. ये भारत में Galaxy M सीरीज का पहला और भारत में सैमसंग का फिलहाल सबसे सस्ता 5G फोन है. इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. Samsung Galaxy M42 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 21,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इनकी इंट्रोडक्टरी प्राइस क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे 1 मई से ऐमेजॉन इंडिया, सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











