
भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के ऑर्डर पर एक्शन
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब IT मिनिस्ट्री ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म के कहा, भारत में पाक सराकर के X अकाउंट को बंद कर दिया जाए. X ने भारत सरकार की इस रिक्वेस्ट पर एक्शन लेते हुए उस अकाउंट को बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि पाक सरकार का X अकाउंट अब भारतीय में नजर नहीं आएगा.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) के कहा कि भारत में पाक सरकार के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाए. X ने भारत सरकार की इस रिक्वेस्ट पर एक्शन लेते हुए उस अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि पाक सरकार का X अकाउंट अब भारत में नजर नहीं आएगा.
X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर है, जहां दुनियाभर के नेता और सरकारों के वेरिफाइड अकाउंट होते हैं. इन अकाउंट के जरिए वे अपने देश के फैसले और अन्य जानकारी देती हैं. भारत में ये अकाउंट ब्लॉक हो चुका है, जिसका स्क्रीनशॉट्स नीचे देख सकते हैं.
ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट्स में आप देख सकते हैं, जिसमें लिखा है कि IN यानी भारत में कानूनी मांग के चलते पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोक दिया गया है.
मंगलवार को हुआ था हमला
बताते चलें कि मंगलवार को भारत के जम्मू-कश्मीर में पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई. इस हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











