
भारत में फिर से बढ़ा कोरोना का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सतर्क
AajTak
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खतरे की घंटी के बीच भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर जल्द ही इस स्थिति को नहीं बदला गया तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं.
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट 25% के पार चला गया और एक दिन में 509 नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 26.54% हो गया है जो करीब 15 महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर है. कोरोना के बढ़ते खतरों के बीच भी लोग मास्क पहनने को लेकर बेहद लापरवाही बरत रहे हैं जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है.
अधिकतर लोग सार्वजनिक जगहों, बाजारों, पार्क और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बिना मास्क के चल रहे हैं जो एक बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर यही स्थिति बरकरार रही तो जल्द ही वायरस म्यूटेट कर लोगों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है.
दिल्ली की सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में मास्क पहनने को अनिवार्य बना दिया है. लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता को लेकर फिलहाल ढिलाई देखी जा रही है.
कोविड से बचाव को लेकर डॉक्टर क्या बोले?
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वो सही ढंग से मास्क पहनें और कोविड की सभी गाइडलाइंस को फॉलो करें. वायरस से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह की गई है.
एम्स के कार्डियो थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ संजीव कुमार ने टाईम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'हम पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देख रहे हैं. मास्क पहनना वायरस को फैलने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











